Last Updated on 1 month ago by Vijay More
अगर आप Jeevika Block Project Manager की पोस्ट के लिए apply करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले दिमाग में यही सवाल आता है – “सैलरी कितनी मिलेगी?” क्योंकि कोई भी नौकरी करने से पहले यही जानना सबसे जरूरी होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Jeevika Block Project Manager Salary कितनी होती है, इसके साथ क्या-क्या भत्ते मिलते हैं, सालाना इंक्रीमेंट कितना होता है और ग्रोथ के मौके कैसे रहते हैं। सारी जानकारी official notification के आधार पर है ताकि आपको एकदम साफ और सही जानकारी मिल सके।
Jeevika Block Project Manager Salary कितनी होती है?
इस पोस्ट पर सिलेक्शन होने पर हर महीने ₹36,101/- (fixed) सैलरी दी जाती है। ये बेसिक सैलरी होती है, मतलब इसके ऊपर अलग से भत्ते और इंसेंटिव भी मिलते हैं अगर देखा जाए तो ये rural development सेक्टर में आने वाली नौकरी के हिसाब से काफी solid starting package है।
सैलरी के अलावा मिलने वाले फायदे
सिर्फ ₹36,101/- की फिक्स सैलरी ही नहीं, बल्कि Block Project Manager को कई तरह के सरकारी स्कीम जैसे फायदे भी मिलते हैं:
| लाभ का नाम | क्या मिलता है? |
|---|---|
| HRA | मकान किराया भत्ता |
| Performance Incentive | सालाना बोनस – सैलरी का 30% तक |
| EPF | Provident Fund (Employer Share के साथ) |
| Health Insurance | खुद और परिवार के लिए मेडिकल कवर |
| Self Learning Allowance | स्किल सीखने के लिए प्रोत्साहन |
| Accident Insurance | दुर्घटना सुरक्षा कवर |
और हां, कुछ पोस्ट पर Laptop Maintenance Allowance भी दिया जाता है।
सैलरी ग्रोथ और इंक्रीमेंट
हर साल Block Project Manager की सैलरी में 5% का इंक्रीमेंट होता है। साथ ही अगर काम का परफॉर्मेंस अच्छा रहा तो 30% तक Performance Bonus भी दिया जाता है।
यानि जितना अच्छा काम करोगे, उतना ज्यादा फायदा।
कौन करें इस पोस्ट के लिए अप्लाई?
Agar आप rural management, social development ya leadership में interest रखते हो और sarkari scheme ke ground level पर काम करना चाहते हो, तो Jeevika का Block Project Manager आपके लिए एक दम सही ऑप्शन है।
FAQs
प्रश्न 1: Jeevika Block Project Manager को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है?
उत्तर: इस पोस्ट पर हर महीने ₹36,101/- की फिक्स सैलरी दी जाती है, जो बेसिक पे होता है। इसके अलावा HRA, मेडिकल, इंसेंटिव जैसे कई भत्ते भी मिलते हैं।
प्रश्न 2: क्या इस पोस्ट पर सालाना इंक्रीमेंट और बोनस भी मिलता है?
उत्तर: हां, हर साल 5% का Annual Increment मिलता है और परफॉर्मेंस अच्छा रहने पर साल के अंत में सैलरी का 30% तक बोनस भी दिया जाता है।
प्रश्न 3: क्या Jeevika Block Project Manager की नौकरी स्थायी (Permanent) होती है?
उत्तर: नहीं, यह पद कॉन्ट्रैक्ट आधारित होता है। हालांकि, काम का प्रदर्शन अच्छा रहने पर कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जा सकता है और लंबे समय तक नौकरी करने का मौका मिलता है।
प्रश्न 4: Jeevika Block Project Manager की पोस्टिंग कहां की जाती है?
उत्तर: चयन होने के बाद उम्मीदवार की पोस्टिंग बिहार राज्य के विभिन्न ब्लॉकों में की जाती है। यह नौकरी मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य से जुड़ी होती है।
निष्कर्ष
अब बात सीधी है – Jeevika Block Project Manager Salary सिर्फ एक रकम नहीं, बल्कि इसके साथ मिलने वाली भत्ते, इंसेंटिव और ग्रोथ आपको एक बेहतर प्रोफेशनल लाइफ देते हैं।
अगर आप steady नौकरी के साथ social impact डालना चाहते हो, तो ये एक strong और सम्मानजनक करियर ऑप्शन है।
Official Website – https://brlps.in/Career

