Last Updated on 2 months ago by Vijay More
अगर आप Bihar BSSC Office Attendant (Karyalay Parichari) Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहला और जरूरी कदम है इसका सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सही से समझना। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इस भर्ती के तहत 3727 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया है, और ऐसे में बिना clear syllabus के तैयारी करना समय की बर्बादी साबित हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको Bihar BSSC Office Attendant Syllabus 2025 और Exam Pattern की पूरी जानकारी आसान और समझने योग्य भाषा में देंगे — ताकि आप जान सकें कि परीक्षा में कौन-कौन से विषय पूछे जाएंगे, किस टॉपिक पर ज्यादा फोकस करना है और तैयारी की शुरुआत कहां से करनी चाहिए। साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि अब 21 नवंबर 2025 (Extended) कर दी गई है, इसलिए अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो जल्द आवेदन करें और सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी शुरू करें।
BSSC Office Attendant Syllabus 2025 – Highlights
नीचे दिए गए Highlights में परीक्षा से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी एक नज़र में दी गई है। यहां से आपको परीक्षा का मोड, कुल प्रश्न, अंक, समय और चयन प्रक्रिया जैसी अहम बातें साफ़-साफ़ समझ आ जाएंगी।
| पॉइंट्स | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा संस्था | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
| पद का नाम | कार्यालय परिचारी (Office Attendant) |
| कुल पद | 3727 पद |
| अंतिम तिथि | 21 नवंबर 2025 (Extended) |
| विभाग | विभिन्न सरकारी कार्यालय (क्लरिकल और सपोर्ट स्टाफ रोल्स) |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित) |
| प्रश्नों की संख्या | कुल 100 प्रश्न (MCQ) |
| कुल अंक | 100 अंक |
| परीक्षा की अवधि | 120 मिनट (2 घंटे) |
| विषय | सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित, सामान्य हिंदी |
| प्रश्नों की भाषा | हिंदी |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.onlinebssc.com |
BSSC Office Attendant Exam Pattern 2025
Bihar Staff Selection Commission (BSSC) द्वारा ली जाने वाली Office Attendant परीक्षा 2025 तीन विषयों पर आधारित होती है – सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित, और सामान्य हिंदी। परीक्षा पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी।
पेपर का प्रारूप इस प्रकार रहेगा:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय सीमा |
|---|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान | 40 | 40 | |
| सामान्य गणित | 30 | 30 | कुल 120 मिनट |
| सामान्य हिंदी | 30 | 30 | |
| कुल | 100 | 100 | 2 घंटे |
महत्वपूर्ण बातें:
- पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न 1 अंक का होगा।
- परीक्षा ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर आधारित) में होगी।
- अभी तक नेगेटिव मार्किंग को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।
- सभी प्रश्न हिंदी भाषा में होंगे।
Read Also – BSSC Office Attendant Cut Off 2025: Category-wise Expected Marks और तैयारी गाइड
Bihar BSSC Office Attendant Syllabus 2025 – विषयवार सिलेबस
BSSC Office Attendant Syllabus In Hindi को समझना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसी के आधार पर आपकी तैयारी की दिशा तय होती है। इस परीक्षा में तीन मुख्य विषय होते हैं: सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित और सामान्य हिंदी। नीचे हमने हर विषय का टॉपिक-वाइज सिलेबस बताया है:
सामान्य ज्ञान General Knowledge
इस सेक्शन में उम्मीदवारों की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और वैज्ञानिक समझ की जांच होती है। टॉपिक्स निम्नलिखित हैं:
- इतिहास और भूगोल: भारत का इतिहास, संस्कृति, बिहार का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, पंचायती राज
- भारतीय राजनीति व समाज: लोकतंत्र, संघीय ढांचा, केंद्र-राज्य संबंध, भाषा और विविधता, राजनीतिक दल
- अर्थव्यवस्था व वैश्वीकरण: मुद्रा, व्यापार, क्रेडिट, भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था
- विज्ञान (Basic Science): लाइट, बिजली, चुंबकत्व, ऊर्जा स्रोत, रासायनिक अभिक्रियाएं, अम्ल-क्षार, धातुएं, कार्बन यौगिक, जैविक प्रक्रियाएं, प्रजनन, वंशानुक्रम, पर्यावरण और संसाधन प्रबंधन
- करेंट अफेयर्स: हाल की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनतैयारी टिप: न्यूज़ पेपर, करेंट अफेयर्स ऐप्स और Lucent’s GK बुक काफी मददगार रहेंगी।
सामान्य गणित General Mathematics
ये सेक्शन बेसिक गणितीय कॉन्सेप्ट्स पर आधारित होता है, जो क्लास 10 लेवल के होते हैं:
- संख्या पद्धति: पूर्णांक, वास्तविक, परिमेय-अपरिमेय संख्याएं, LCM, HCF
- रूट्स और प्रतिशत: वर्गमूल, घनमूल, प्रतिशत
- लाभ-हानि और ब्याज: लाभ-हानि, छूट, विक्रय कर, साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज
- अन्य विषय: अनुपात व समानुपात, समय और दूरी
तैयारी टिप: RS Aggarwal जैसी किताबों से प्रैक्टिस करें और रोजाना क्विज़ हल करें।
सामान्य हिंदी General Hindi
यह सेक्शन हिंदी भाषा की व्याकरण, शब्द ज्ञान और साहित्यिक समझ को जांचता है।
- व्याकरण: संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, विशेषण, क्रिया, काल, पूर्वसर्ग, समुच्चय बोधक
- शब्दावली और प्रयोग: पर्यायवाची, विलोम शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, एक-शब्द प्रतिस्थापन, उपसर्ग, प्रत्यय, यौगिक शब्द
- शुद्ध वाक्य और शब्द सुधार
- गद्य और पद्य: कक्षा 10 की कविताएं, कहानियां और उनके लेखक से जुड़े सवाल
Bihar BSSC Office Attendant Syllabus 2025 PDF डाउनलोड करें
अगर आप BSSC Office Attendant (Karyalay Parichari) Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे जरूरी चीज़ है – सिलेबस की सही जानकारी।
यहां हम आपको ऑफिसियल सिलेबस का PDF फॉर्मेट दे रहे हैं जिसे आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं:
BSSC Office Attendant Books for Preparation
Bihar BSSC Office Attendant की तैयारी के लिए सही किताबें चुनना बहुत जरूरी है। नीचे कुछ recommended books di gayi hain jo हर subject cover karti hain
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
- Lucent’s General Knowledge – इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था और करेंट अफेयर्स को कवर करती है।
- Manorama Yearbook – करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के लिए बेहतरीन स्रोत।
सामान्य गणित (General Mathematics)
- R.S. Aggarwal – Quantitative Aptitude – बेसिक और एडवांस मैथ्स कंसेप्ट्स को आसान तरीके से समझाती है।
- Fast Track Objective Arithmetic by Rajesh Verma – समय बचाने और प्रैक्टिस के लिए उपयोगी।
सामान्य हिंदी (General Hindi)
- Lucent Samanya Hindi – व्याकरण, शब्दावली और शुद्ध लेखन के लिए बहुत अच्छी।
- Objective General Hindi by R.S. Aggarwal – MCQ के लिए आसान और संक्षिप्त गाइड।
Bihar BSSC Office Attendant Preparation Tips
Bihar BSSC Office Attendant की Exam में सिलेक्शन पाना है, तो सिर्फ पढ़ना काफी नहीं – सही दिशा में पढ़ना जरूरी है। नीचे कुछ ऐसे स्मार्ट टिप्स दिए गए हैं जो आपकी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं:
1. सिलेबस को गहराई से समझो और स्ट्रॉन्ग प्लान बनाओ
सबसे पहले पूरा BSSC Office Attendant Syllabus 2025 ध्यान से पढ़ो। हर विषय को छोटे-छोटे टॉपिक्स में बाँटो और हर टॉपिक के लिए एक टाइमलाइन तय करो। जो सेक्शन तुम्हें मुश्किल लगता है, उसे शुरुआत में ही कवर कर लो — ताकि आखिरी समय में दबाव न बने।
2. रोजाना रिवीजन को आदत बनाओ
किसी भी टॉपिक को एक बार पढ़कर छोड़ना गलती है। रोज का कम से कम 1 घंटा सिर्फ रिवीजन के लिए रखो। इससे जो पढ़ा है वो लंबे समय तक याद रहेगा और एग्जाम में तेजी से याद आएगा।
3. Mock Tests और Previous Year Papers को नजरअंदाज मत करो
हर हफ्ते कम से कम 2 Mock Tests दो। इससे न सिर्फ टाइम मैनेजमेंट सुधरेगा बल्कि तुम्हें अपनी कमजोरियां भी समझ आएंगी। साथ ही, पिछले सालों के पेपर्स हल करने से सवालों का पैटर्न और कठिनाई स्तर समझ में आता है।
4. करेंट अफेयर्स पर रोजाना पकड़ रखो
सामान्य ज्ञान सेक्शन में करेंट अफेयर्स का बड़ा रोल होता है। इसके लिए रोज अखबार पढ़ो या कोई भरोसेमंद ऐप जैसे Vision IAS, AffairsCloud, या GK Today का इस्तेमाल करो। कोशिश करो कि पिछले 6 महीनों के करेंट अफेयर्स कवर हो जाएं।
5. गणित में शॉर्ट ट्रिक्स के साथ बेसिक भी मजबूत रखो
Maths में केवल ट्रिक्स पर भरोसा न करो। पहले बेसिक कंसेप्ट (जैसे Ratio, Percentage, Time & Work, Profit-Loss) अच्छे से समझो, फिर शॉर्ट ट्रिक्स लगाओ। रोज थोड़ा-थोड़ा प्रैक्टिस करने से स्पीड और Accuracy दोनों बढ़ती है।
6. सामान्य हिंदी के लिए मजबूत बेस तैयार करो
General Hindi में Grammar, मुहावरे, पर्यायवाची और शुद्ध वाक्य पर फोकस करो। इसके लिए Lucent की “Samanya Hindi” और Class 10 की NCERT Hindi Books सबसे बढ़िया रहेंगी। रोज 20-30 मिनट सिर्फ हिंदी Grammar को दो।
7. फिक्स रूटीन बनाओ और डिस्ट्रैक्शन से बचो
एक फिक्स टाइम टेबल बनाओ — जैसे सुबह थ्योरी, दोपहर में प्रैक्टिस, और रात को रिवीजन। मोबाइल, सोशल मीडिया या गेम्स से दूरी बनाओ क्योंकि ये सबसे बड़ा टाइम वेस्ट करते हैं।
8. हेल्दी माइंड और बॉडी दोनों पर ध्यान दो
लंबे समय तक पढ़ने के लिए शरीर और दिमाग दोनों फिट होने चाहिए। पर्याप्त नींद लो, हल्का वर्कआउट या वॉक करो और हेल्दी डाइट फॉलो करो।
Also Read – BSSC Office Attendant Salary 2025
FAQs
प्रश्न: Bihar BSSC Office Attendant परीक्षा में कौन-कौन से विषय पूछे जाते हैं?
उत्तर: इस परीक्षा में तीन विषय होते हैं – सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित और सामान्य हिंदी।
प्रश्न: BSSC Office Attendant Exam का कुल समय कितना होता है?
उत्तर: इस परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट (2 घंटे) होती है।
प्रश्न: क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
उत्तर: फिलहाल आयोग ने नेगेटिव मार्किंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
प्रश्न: सामान्य हिंदी में किस स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं?
उत्तर: सामान्य हिंदी में Class 10 लेवल के व्याकरण, शब्दावली और गद्य-पद्य आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।
प्रश्न: क्या इस परीक्षा में करेंट अफेयर्स भी पूछे जाते हैं?
उत्तर: हां, सामान्य ज्ञान सेक्शन में करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
प्रश्न: Bihar BSSC Office Attendant परीक्षा के लिए कितने महीने की तैयारी काफी होती है?
उत्तर: अगर आप रोज़ाना 3–4 घंटे की focused पढ़ाई करते हैं, तो 3 से 4 महीने की तैयारी BSSC Office Attendant परीक्षा के लिए पर्याप्त होती है। सही सिलेबस के अनुसार पढ़ाई, नियमित रिवीजन और मॉक टेस्ट देने से कम समय में भी अच्छी तैयारी की जा सकती है।
प्रश्न: BSSC Office Attendant परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सबसे ज़्यादा फोकस किस विषय पर करना चाहिए?
उत्तर: इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य गणित सबसे ज़्यादा स्कोरिंग माने जाते हैं। खासकर करेंट अफेयर्स, बेसिक मैथ्स (प्रतिशत, अनुपात, लाभ-हानि) पर अच्छी पकड़ बनाने से कुल स्कोर बेहतर किया जा सकता है, जबकि सामान्य हिंदी में accuracy पर ध्यान देना ज़रूरी होता है।
Conclusion
अगर आप Bihar BSSC Office Attendant Exam 2025 में चयन पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको BSSC Office Attendant Syllabus 2025 और Exam Pattern की पूरी समझ होना ज़रूरी है। सही सिलेबस के अनुसार पढ़ाई, नियमित रिवीजन और समय पर मॉक टेस्ट देना आपकी सफलता की सबसे मजबूत नींव बनेगा।
अब देर न करें — एक clear study plan बनाएं, कमजोर टॉपिक्स पर ज़्यादा फोकस करें और रोज़ाना practice को अपनी आदत बनाएं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो 21 नवंबर 2025 (Extended) से पहले फॉर्म जरूर भरें और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हों।
Also Read –
- 3979 पदों पर Yantra India Apprentice Recruitment 2026, बिना परीक्षा सीधी भर्ती
- GMCH Junior Staff Nurse Recruitment 2026 – 108 वैकेंसी, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
- Bihar Special Branch Constable Salary 2026 : हर महीने कितनी सैलरी मिलेगी? पूरी जानकारी
- Bihar Police Constable Vacancy 2026: 83 पदों की भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता व चयन प्रक्रिया
- MPTET Varg 2 Science Syllabus 2026 : वर्ग 2 विज्ञान का Full एग्जाम पैटर्न और सिलेबस देखें





