Last Updated on June 2, 2025 by Vijay More
अगर आपका सपना है देश की सेवा करना और भारतीय वायुसेना में बतौर ऑफिसर शामिल होना, तो आपके लिए एक शानदार मौका आ चुका है। इंडियन एयरफोर्स ने हाल ही में अपनी नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है — यानी कि AFCAT 2 2025 Notification अब आधिकारिक तौर पर जारी हो चुका है। इस भर्ती के तहत Flying Branch, Ground Duty (Technical & Non-Technical) और NCC Special Entry के जरिए युवाओं को भारतीय वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) दिया जाएगा।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे — आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, फिजिकल स्टैंडर्ड्स और बहुत कुछ। अगर आप भी इस मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो अब समय है तैयारी को उड़ान देने का।
AFCAT 2 2025 Notification Overview
जानकारी | विवरण |
---|---|
भर्ती का नाम | AFCAT 2 2025 / NCC Special Entry |
संगठन का नाम | Indian Air Force (भारतीय वायुसेना) |
पद का नाम | Commissioned Officers (Flying और Ground Duty Branches) |
शाखाएं | Flying, Ground Duty (Technical & Non-Technical), NCC Special Entry |
कोर्स शुरू | जुलाई 2026 से |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
आवेदन शुरू | 02 जून 2025 (सुबह 11:00 बजे) |
आवेदन की आखिरी तारीख | 01 जुलाई 2025 (रात 11:30 बजे) |
चयन प्रक्रिया | AFCAT Written Exam, AFSB Interview, Medical |
आयु सीमा | 20 से 24 वर्ष (Flying Branch), 20 से 26 वर्ष (GD Branches) |
आवेदन शुल्क | ₹550 + GST (AFCAT Entry), NCC Entry – ₹0 |
सैलरी | ₹56,100 – ₹1,77,500 + ₹15,500 MSP |
ट्रेनिंग स्थान | Air Force Academy, Dundigal (Hyderabad) |
आधिकारिक वेबसाइट | afcat.cdac.in |
AFCAT 2 2025: Important Dates
इवेंट | तारीख / समय |
---|---|
Notification जारी होने की तारीख | 2 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 2 जून 2025 (सुबह 11:00 बजे) |
आवेदन की आखिरी तारीख | 1 जुलाई 2025 (रात 11:30 बजे) |
परीक्षा का नाम | AFCAT 2 2025 |
परीक्षा मोड | Online (CBT) |
कोर्स शुरू होने की तारीख | जुलाई 2026 |
आवेदन लिंक | afcat.cdac.in |
AFCAT 2 2025 में कौन-कौन सी पोस्ट निकली हैं?
AFCAT 2 2025 Notification के तहत Indian Air Force ने Flying Branch, Ground Duty (Technical & Non-Technical) और NCC Special Entry के लिए पद निकाले हैं। नीचे टेबल के ज़रिए आपको पूरी जानकारी दी जा रही है:
Flying Branch (AFCAT Entry)
वर्ग | पदों की संख्या |
---|---|
पुरुष (SSC) | 1 |
महिला (SSC) | 2 |
Ground Duty (Technical Branch)
ब्रांच | पुरुष (SSC) | महिला (SSC) |
---|---|---|
AE (L) | 85 | 23 |
AE (M) | 38 | 10 |
Ground Duty (Non-Technical Branch)
ब्रांच | पुरुष (SSC) | महिला (SSC) |
---|---|---|
Weapon Systems (WS) | 19 | 5 |
Administration (Adm) | 46 | 12 |
Logistics (Lgs) | 11 | 4 |
Accounts (Accts) | 9 | 2 |
Education (Edn) | 7 | 2 |
Meteorology (Met) | 6 | 2 |
NCC Special Entry (Flying Branch)
Entry Type | पद |
---|---|
CDSE | कुल वैकेंसी का 10% (PC) |
AFCAT | कुल वैकेंसी का 10% (SSC) |
🔸 नोट: सभी वैकेंसी tentative हैं और एयरफोर्स की जरूरत के हिसाब से बदल सकती हैं।
AFCAT 2 2025 Eligibility Criteria
अगर आप AFCAT 2 2025 Notification के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। इनमें आपकी उम्र, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और कुछ ब्रांच के लिए खास योग्यता शामिल है।
आयु सीमा (Age Limit) – 1 जुलाई 2026 के अनुसार
ब्रांच | आयु सीमा |
---|---|
Flying Branch | 20 से 24 वर्ष (जन्म: 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2006 के बीच) |
(CPL License holders के लिए) | ऊपरी सीमा 26 वर्ष (जन्म: 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2006 के बीच) |
Ground Duty (Tech/Non-Tech) | 20 से 26 वर्ष (जन्म: 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2006 के बीच) |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
Flying Branch (AFCAT & NCC Entry)
- 10+2 में Physics और Mathematics अनिवार्य subjects होने चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60% अंकों के साथ Graduation (तीन साल की डिग्री)
या - BE/B.Tech (चार साल की डिग्री) — कम से कम 60% अंकों के साथ।
Ground Duty (Technical Branch)
AE (L) – Aeronautical Engineer (Electronics):
- 10+2 में Physics और Mathematics ज़रूरी।
- चार साल की इंजीनियरिंग डिग्री (BE/B.Tech) — Electronics/Telecommunication/Applied Electronics आदि ब्रांचों में, 60% अंकों के साथ।
AE (M) – Aeronautical Engineer (Mechanical):
- 10+2 में Physics और Mathematics ज़रूरी।
- BE/B.Tech — Mechanical/Aeronautical/Production/Industrial Engineering आदि में 60% अंकों के साथ।
Ground Duty (Non-Technical Branch)
ब्रांच | योग्यता |
---|---|
Administration | किसी भी स्ट्रीम में Graduation (60% marks) |
Logistics | Graduation (60%) / BBA / BMS etc. |
Accounts | B.Com या उससे संबंधित डिग्री (60%) |
Education | Post Graduation 50% के साथ + Graduation में 60% |
Meteorology | B.Sc (Physics + Math) या संबंधित PG Degree (50% PG + 60% UG में) |
NCC Special Entry (Flying Branch)
- NCC Air Wing Senior Division ‘C’ Certificate जरूरी है।
- बाकी योग्यता Flying Branch जैसी ही रहेगी।
🔸 Note: Final year students भी apply कर सकते हैं, बशर्ते कि उनके पास सभी सेमेस्टर के रिजल्ट समय पर आ जाएं और उनके मार्क्स क्राइटेरिया पूरे हों।
AFCAT 2 Selection Process
AFCAT 2 2025 Recruitment के तहत चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी — जिसमें लिखित परीक्षा, AFSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। नीचे इसकी पूरी जानकारी टेबल फॉर्मेट में दी गई है:
चरण | विवरण |
---|---|
चरण 1 – ऑनलाइन परीक्षा (AFCAT) | Flying & Ground Duty ब्रांच के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली जाएगी। (NCC Special Entry वालों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी) |
चरण 2 – AFSB Interview | AFCAT परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Air Force Selection Board (AFSB) में इंटरव्यू देना होगा। इसमें Officer Intelligence Rating Test, Picture Perception और Group Discussion आदि शामिल होंगे। |
चरण 3 – मेडिकल टेस्ट | AFSB में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल एग्ज़ाम होगा। Flying Branch के लिए यह Central Medical Establishment (CME), New Delhi या Institute of Aviation Medicine, Bengaluru में होगा। |
Final Merit List | सभी चरणों (लिखित, AFSB, मेडिकल) के Combined Marks के आधार पर Final Merit List बनाई जाएगी। उसी के अनुसार उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। |
Note:
- केवल AFCAT Entry वाले उम्मीदवारों को Written Test देना होगा।
- NCC Special Entry वालों को सीधे AFSB के लिए बुलाया जाएगा।
- Final selection पूरी तरह से Merit और मेडिकल फिटनेस पर आधारित होगा।
AFCAT 2 Physical Standards (शारीरिक मानक)
Indian Air Force में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शारीरिक मानकों (Physical Standards) को पूरा करना होता है। ये मानक Branch के अनुसार थोड़े अलग हो सकते हैं।
नीचे AFCAT 2 2025 के लिए आवश्यक Physical Requirements का विवरण दिया गया है:
Height Requirements (न्यूनतम ऊंचाई)
ब्रांच | पुरुष (Min) | महिला (Min) |
---|---|---|
Flying Branch | 162.5 cm | 162.5 cm |
Ground Duty (Tech/Non-Tech) | 157.5 cm | 152 cm |
Gorkhas / North Eastern States / Garhwali candidates | 5 cm तक छूट |
Leg Length, Thigh Length & Sitting Height (Flying Branch के लिए)
माप | मानक सीमा |
---|---|
Sitting Height | 81.5 cm से 96 cm |
Leg Length | 99 cm से 120 cm |
Thigh Length | अधिकतम 64 cm |
Vision Standards (Flying Branch)
श्रेणी | मानक |
---|---|
दूर दृष्टि (Visual Acuity) | 6/6 in one eye, 6/9 in other (correctable to 6/6) |
चश्मे की सीमा | Allowed (कॉन्टैक्ट लेंस नहीं) |
कलर ब्लाइंडनेस | Not permitted |
Vision Standards (Ground Duty)
ब्रांच | दृष्टि |
---|---|
Technical | Correctable to 6/6 (each eye) |
Non-Technical | 6/6 and 6/9 (correctable with glasses) |
Fitness Test (AFSB पर लिया जाएगा)
टेस्ट | मानक |
---|---|
1.6 KM दौड़ | 10 मिनट में पूरी करनी होगी |
Push-ups | कम से कम 10 |
Chin-ups | कम से कम 3 |
अन्य | Rope Climbing, Swimming, etc. (ट्रेनिंग के दौरान) |
नोट:
- उम्मीदवार को फिजिकली और मेडिकली फिट होना जरूरी है।
- Permanent tattoos केवल forearms के अंदर या religious symbols के रूप में ही स्वीकार्य हैं।
- Overweight / Underweight candidates को मेडिकल बोर्ड से छूट नहीं दी जाती।
AFCAT 2 2025 Training Details (प्रशिक्षण विवरण)
जो उम्मीदवार AFCAT 2 2025 के जरिए चयनित होंगे, उन्हें भारतीय वायुसेना (IAF) की Air Force Academy, Dundigal (Hyderabad) में प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा।
विषय | विवरण |
---|---|
कोर्स शुरू होने की तिथि | जुलाई 2026 (पहले सप्ताह से) |
प्रशिक्षण स्थान | Air Force Academy, Dundigal (Hyderabad) |
Flying Branch + Ground Duty (Technical) | 62 सप्ताह (62 weeks) |
Ground Duty (Non-Technical) | 52 सप्ताह (52 weeks) |
प्रशिक्षण के दौरान वेतन | ₹56,100 प्रति माह (Fixed Stipend) |
ज़रूरी दस्तावेज | – PAN Card – SBI/Nationalised Bank में खाता – Aadhaar Card (पंजीकरण के समय अनिवार्य) |
प्रशिक्षण में क्या शामिल है | दौड़ (running), स्विमिंग (swimming), रोप क्लाइम्बिंग (rope climbing), फिजिकल कंडीशनिंग (physical conditioning) और अन्य एडवेंचर गतिविधियाँ |
नोट:
- प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को सभी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी में भाग लेना होगा।
- सभी branches के trainees को अनुशासन, लीडरशिप और फिजिकल फिटनेस पर विशेष फोकस के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा।
Salary & Benefits – जानिए Indian Air Force की कमाई और फायदे
अगर आप AFCAT 2 2025 के ज़रिए Indian Air Force में शामिल होते हैं, तो न केवल एक गौरवशाली करियर मिलेगा बल्कि शानदार वेतन और ढेर सारे भत्ते (allowances) भी मिलेंगे। नीचे जानिए कि चयन के बाद एक ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलती है और किन-किन सुविधाओं का लाभ मिलता है।
Basic Salary Structure
रैंक | वेतनमान (Pay Scale) | लेवल | MSP (Military Service Pay) |
---|---|---|---|
Flying Officer | ₹56,100 – ₹1,77,500 | Level 10 | ₹15,500 प्रति माह |
प्रशिक्षण के दौरान सभी Flight Cadets को ₹56,100/माह का Fixed Stipend दिया जाएगा।
Allowances (भत्ते)
प्रकार | विवरण |
---|---|
Flying Allowance | Flying Branch के अधिकारियों को मिलता है |
Technical Allowance | Ground Duty (Technical) शाखा वालों को |
Test Pilot/Flight Test Engineer | टेस्ट से जुड़ी ड्यूटी वालों को |
Transport Allowance | पोस्टिंग के अनुसार यात्रा भत्ता |
Risk & Hardship Allowance | कठिन क्षेत्रों या परिस्थितियों में तैनाती पर |
Privileges (सुविधाएं)
सुविधा | विवरण |
---|---|
आवास | Furnished सरकारी क्वार्टर |
चिकित्सा सुविधा | Self और dependents के लिए Free medical cover |
Canteen (CSD) | सब्सिडी वाली दरों पर दैनिक और इलेक्ट्रॉनिक सामान |
Loan | सब्सिडाइज्ड लोन (कम ब्याज दर पर) |
Leave | 60 दिन Annual + 20 दिन Casual leave |
Officers’ Mess | क्लब सुविधा व Dining हॉल access |
Insurance Cover
प्रकार | बीमा राशि |
---|---|
AFGIS (Air Force Group Insurance) | ₹1.25 करोड़ तक (सामान्य योगदान के साथ) |
Sports & Adventure Facilities
गतिविधि | विवरण |
---|---|
Adventure Activities | Sky diving, Micro-light flying, Mountaineering, Water rafting आदि |
Sports | सभी IAF bases पर उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध |
How to Apply for AFCAT 2 2025
उम्मीदवार AFCAT 2 2025 के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी निर्देश PDF के अनुसार नीचे दिए गए हैं:
चरण | विवरण |
---|---|
Step 1 | ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: https://afcat.cdac.in |
Step 2 | “AFCAT Entry” या “NCC Special Entry” टैब पर क्लिक करें |
Step 3 | नई रजिस्ट्रेशन करें या पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें |
Step 4 | पूरा आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें |
Step 5 | जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें (जैसे फोटो, सिग्नेचर आदि) |
Step 6 | आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें |
Step 7 | Submit करने से पहले फॉर्म की सभी जानकारी जांच लें |
Step 8 | Submit करने के बाद acknowledgment या confirmation डाउनलोड कर लें |
📌 उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे जिस entry के लिए eligible हैं, उसी के तहत अलग-अलग registration करें।
AFCAT 2 2025 Application Fee
Entry Type | आवेदन शुल्क | भुगतान का तरीका |
---|---|---|
AFCAT Entry | ₹550 + GST (Non-refundable) | केवल Online (Debit/Credit Card, UPI, Net Banking आदि) |
NCC Special Entry | ₹0 (कोई शुल्क नहीं) | लागू नहीं |
📌 AFCAT Written Exam के लिए fee जरूरी है।
📌 आवेदन शुल्क जमा न करने पर फॉर्म मान्य नहीं माना जाएगा।
⚠️ कुछ ज़रूरी बातें (Important Instructions)
विषय | जानकारी |
---|---|
Aadhaar Card | आवेदन करते समय अनिवार्य है (Para 7) |
PAN Card | ट्रेनिंग जॉइन करते समय जरूरी है (Para 7) |
बैंक खाता | SBI या किसी nationalized bank में candidate के नाम पर होना चाहिए (Para 7 & 20) |
Tattoos | केवल forearms के अंदर की ओर या religious purpose पर ही allowed हैं (Para 14) |
Drugs | मेडिकल और ट्रेनिंग के दौरान drug test किया जा सकता है। यदि पकड़े गए, तो तुरंत बाहर कर दिया जाएगा (Para 15) |
शादी की स्थिति | ट्रेनिंग शुरू होने तक candidate को अविवाहित होना चाहिए; शादी होने पर भर्ती रद्द की जा सकती है (Para 17) |
Email & Mobile | एक valid और active Email ID तथा mobile number रखें – पूरे selection process के लिए (Para 18) |
Travel Allowance (TA) | पहली बार appearing candidates को AC-III Tier या actual Bus Fare मिलेगा – केवल AFSB interview के लिए (Para 20) |
FAQs – AFCAT 2 2025 Notification से जुड़े सामान्य सवाल
प्रश्न 1: AFCAT 2 2025 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए भारतीय नागरिक (Indian Citizens) आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 1 जुलाई 2026 तक Flying Branch के लिए 20–24 वर्ष और Ground Duty (Tech/Non-Tech) के लिए 20–26 वर्ष हो। साथ ही, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंड भी पूरे करने होंगे।
प्रश्न 2: क्या AFCAT 2 2025 के लिए Final Year Students आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, Final Year वाले छात्र भी AFCAT 2 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि उनके पास कोर्स पूरा होने के समय तक आवश्यक योग्यता और मार्क्स का प्रूफ हो।
प्रश्न 3: AFCAT और NCC Entry में क्या अंतर है?
उत्तर: AFCAT Entry में Written Exam देना होता है और यह Flying, Ground Duty (Tech/Non-Tech) सभी Branches के लिए होता है। NCC Special Entry सिर्फ Flying Branch के लिए है और इसमें सीधे AFSB Interview होता है — Written Exam नहीं देना होता। साथ ही, इसमें NCC ‘C’ Certificate होना जरूरी है।
प्रश्न 4: AFCAT 2 2025 के लिए Selection Process में कौन-कौन से चरण होते हैं?
उत्तर: Selection तीन चरणों में होता है:
- चरण 1: AFCAT Written Exam (केवल AFCAT Entry वालों के लिए)
- चरण 2: AFSB Interview (Personality, Group Tasks, PPDT आदि)
- चरण 3: मेडिकल परीक्षा (Medical Fitness Test)
Final Merit List इन सभी चरणों के combined performance के आधार पर बनाई जाती है।
Conclusion
अगर आप भारतीय वायुसेना में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए AFCAT 2 2025 Notification एक शानदार मौका लेकर आया है। चाहे आपकी रूचि फ्लाइंग ब्रांच में हो या ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल या नॉन-टेक्निकल) में, इस भर्ती में हर योग्य उम्मीदवार के लिए कुछ न कुछ है। चयन प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट-आधारित है, और इंडियन एयरफोर्स में करियर सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि सम्मान और रोमांच से भरी एक जीवनशैली है।
तो अगर आप योग्यता रखते हैं और चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, तो बिना देरी किए AFCAT 2 2025 के लिए आवेदन करें और अपने सपनों को पंख लगाएं।
Also Read –
- SSC Selection Post Phase 13 Notification 2025 : 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास के लिए 2423 पदों पर भर्ती शुरू
- Bpsc 71 notification 2025 [Latest] : 1250 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रिया और पात्रता
- DDA Recruitment 2025 1383 Post Out – सरकारी नौकरी के लिए अवसर, जानिए पूरी डिटेल्स
- Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: Apply Now for 1600+ Posts | Vacancy & Eligibility
- Bihar Daroga Vacancy 2025: बिहार पुलिस दारोगा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन शुरू