Last Updated on July 20, 2025 by Vijay More
अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती के तहत राज्य के इंटर कॉलेजों में ग्रेजुएट और B.Ed धारकों को शिक्षक पदों पर सीधी नियुक्ति दी जाती है। इस भर्ती में सिर्फ एक लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होता है, और इसमें कोई इंटरव्यू या फिजिकल नहीं होता – यानी पूरा फोकस आपकी पढ़ाई और तैयारी पर होता है।
इस आर्टिकल में आपको मिलेंगे – जरूरी तारीखें, पात्रता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और बहुत कुछ, ताकि आपको एक ही जगह सारी जानकारी मिल सके।
अगर आप टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस भर्ती को बिल्कुल मिस मत करना!
UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 – एक नज़र में
जानकारी | विवरण |
---|---|
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
पोस्ट का नाम | LT ग्रेड शिक्षक (IT/Computer विषय) |
कुल रिक्तियाँ | 7466 पद (4860 पुरुष + 2525 महिला + 81 दिव्यांग) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 28 जुलाई 2025 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 28 अगस्त 2025 |
आवेदन में सुधार (Correction) | 4 सितम्बर 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन |
योग्यता | संबंधित विषय में ग्रेजुएशन + B.Ed (NCTE से मान्यता प्राप्त) |
आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक) |
वेतनमान | ₹9300 – ₹34800 + ग्रेड पे ₹4800 (सातवें वेतन आयोग के अनुसार) |
कार्यस्थल | उत्तर प्रदेश |
ऑफिशियल वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 – रिक्तियों का पूरा विवरण
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने इस साल UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 के तहत कुल 7466 पदों की भर्ती का ऐलान किया है। इसमें पुरुष, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में सीटें रखी गई हैं। नीचे टेबल के ज़रिए पूरी जानकारी देख सकते हैं:
वर्ग | पदों की संख्या |
---|---|
पुरुष अभ्यर्थी | 4860 |
महिला अभ्यर्थी | 2525 |
दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD) | 81 |
कुल पद | 7466 |
इस भर्ती में IT ग्रेड के साथ-साथ कई अन्य विषयों के लिए भी पद शामिल किए गए हैं। अगर आप UP LT Grade Teacher Recruitment के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको पूरी eligibility, age limit की जानकारी ज़रूर चेक करनी चाहिए। जो हमने निचे बताई हे
UP LT Grade Teacher के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है। हर विषय के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। नीचे दिए गए टेबल में आप सभी विषयों के लिए जरूरी qualification को आसानी से समझ सकते हैं:
विषय | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
Science (विज्ञान) | Physics और Chemistry विषयों के साथ Graduation + B.Ed. |
Mathematics (गणित) | Mathematics विषय के साथ Graduation + B.Ed. |
Hindi | Hindi विषय के साथ Graduation + Intermediate में Sanskrit या उत्तर मध्यमा परीक्षा पास + B.Ed. |
Biology (जीव विज्ञान) | Zoology और Botany विषयों के साथ Graduation + B.Ed. |
Computer (आईटी ग्रेड टीचर) | नीचे दिए गए किसी एक से: 🔹 B.Tech/B.E. in Computer Science 🔹 B.Sc (Computer Science) 🔹 BCA 🔹 Graduation + NIELIT ‘A’ Level 🔹 B.Tech + MCA और साथ में B.Ed. (NCTE से मान्यता प्राप्त) |
Sanskrit | Sanskrit विषय के साथ Graduation + B.Ed. |
Music (संगीत) | Music विषय के साथ Graduation या Sangeet Visharad / Sangeet Prabhakar + Graduation + B.Ed. |
Commerce (वाणिज्य) | Commerce विषय के साथ Graduation + B.Ed. |
Urdu | Urdu विषय के साथ Graduation + B.Ed. |
Arts (कला) | Art विषय के साथ Graduation + B.Ed. |
Agriculture / Horticulture | Agriculture या Horticulture विषय के साथ Graduation + B.Ed. |
Home Science (गृह विज्ञान) | Home Science विषय के साथ Graduation + B.Ed. |
Physical Education (शारीरिक शिक्षा) | Graduation + B.P.Ed. या B.P.E. डिग्री (NCTE से मान्यता प्राप्त) |
UP LT Grade Teacher Age Limit 2025
UP LT Grade Teacher Bharti के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। यानी अगर आपकी उम्र 21 से 40 के बीच है, तो आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
लेकिन हाँ, कुछ कैटेगरी वालों को सरकार की तरफ से उम्र में छूट भी मिलती है, जैसे:
वर्ग | अधिकतम उम्र में छूट |
---|---|
SC / ST | 5 साल |
OBC | 3 साल |
PwD (विकलांग) | 10 साल |
महिला उम्मीदवार | कुछ श्रेणियों में अतिरिक्त छूट संभव है (सरकारी नियमों के अनुसार) |
जन्म तिथि सीमा: 2 जुलाई 1985 से 1 जुलाई 2004 के बीच होनी चाहिए।
🔔 उम्र की गणना किस तारीख से होगी ये जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी जाएगी। इसलिए जब नोटिफिकेशन आए तो उसे जरूर ध्यान से पढ़ें। अभी शार्ट नोटिफिकेशन रिलीज़ किया है जो आप निचे देख सकते है
UP LT Grade Teacher Notification 2025
UP LT Grade Teacher Bharti 2025 का छोटा नोटिफिकेशन Employment Newspaper में जारी हो चुका है, जो कि Advt. No. A-5/E-1/2025 के तहत आया है। इसमें पदों की संख्या, ऑनलाइन आवेदन की तारीखें और आयु सीमा की जानकारी दी गई है।
पूरी जानकारी के लिए UP LT Grade Teacher Notification 2025 PDF जल्द ही uppsc.up.nic.in पर जारी की जाएगी। जैसे ही पूरा नोटिफिकेशन आएगा, हम यहां अपडेट कर देंगे।

UP LT Grade Teacher Bharti 2025 – जरूरी तारीखें
UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 का शॉर्ट नोटिफिकेशन 15 जुलाई 2025 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी और अंतिम तारीख 28 अगस्त 2025 रखी गई है।
डिटेल्ड नोटिफिकेशन भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपलोड किया जाएगा।
नीचे सभी जरूरी तारीखों की जानकारी टेबल में दी गई है:
इवेंट्स | तारीख |
---|---|
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी | 15 जुलाई 2025 |
विस्तृत नोटिफिकेशन जारी | 28 जुलाई 2025 (संभावित) |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 28 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 28 अगस्त 2025 |
आवेदन सुधार की तारीख | 4 सितम्बर 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |
UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 : Application Fee
UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है, जो कि ऑनलाइन मोड से जमा किया जा सकता है (Debit Card, Credit Card, Net Banking आदि के ज़रिए)। नीचे श्रेणी अनुसार फीस की पूरी जानकारी दी गई है:
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य (General) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹125/- |
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹65/- |
दिव्यांग (PwD) | ₹25/- |
📌 नोट: आवेदन शुल्क जमा किए बिना फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते भुगतान जरूर करें।
UP LT Grade Teacher Selection Process 2025
UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। नीचे संभावित चयन प्रक्रिया दी गई है:
- 📘 लिखित परीक्षा (MCQ आधारित)
- 📄 दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
⚠️ Note: Selection process अभी विभाग द्वारा पूरी तरह से confirm नहीं की गई है, लेकिन अब तक के पैटर्न के हिसाब से यही प्रक्रिया लागू होने की संभावना है।
UP LT Grade Teacher Exam Pattern 2025 (Expected)
लिखित परीक्षा में कुल 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार हो सकता है:
मापदंड (Parameters) | विवरण (Details) |
---|---|
कुल प्रश्नों की संख्या | 150 (सामान्य अध्ययन: 30, विषय संबंधित: 120) |
प्रश्नों का प्रकार | वस्तुनिष्ठ (MCQ) |
नेगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक की कटौती |
कुल समय अवधि | 2 घंटे |
💡 Exam pattern अभी tentative है, जैसे ही आधिकारिक सूचना आएगी, हम आपको सही जानकारी Prime Guruji पर देंगे।
UP LT Grade Teacher Salary 2025
अगर आप UP LT Grade Teacher बनने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले दिमाग में सैलरी जरूर आती है। चलिए आपको इसका आसान भाषा में पूरा ब्रेकडाउन बताते हैं:
सैलरी का हिस्सा | राशि |
---|---|
बेसिक पे | ₹9300 – ₹34800 |
ग्रेड पे | ₹4800 |
डीए (DA) | लागू दरों के अनुसार |
एचआरए (HRA) | शहर के हिसाब से |
अन्य भत्ते | जैसे TA, मेडिकल आदि |
🔸 इन-हैंड सैलरी | लगभग ₹45,000 – ₹50,000/माह |
💡 नोट: यह सैलरी अनुमानित है और स्थान, विभाग, तथा समय के अनुसार थोड़ी बहुत बदल सकती है।
FAQ’s
Q1. UP LT Grade Teacher की चयन प्रक्रिया क्या है?
👉 चयन केवल एक लिखित परीक्षा (MCQ) के आधार पर होता है। परीक्षा पास करने के बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है, कोई इंटरव्यू नहीं।
Q2. इस भर्ती में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की समय-सीमा क्या है?
👉 परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होते हैं (30 General Studies + 120 Concerned Subject)। पूरी परीक्षा 2 घंटे की होती है।
Q3. क्या UP LT Grade Teacher की सैलरी अच्छी होती है?
👉 हां, बेसिक पे ₹9300-34800 + ग्रेड पे ₹4800 के साथ कुल इन-हैंड सैलरी ₹45,000 – ₹50,000 तक मिल सकती है।
Q4. क्या इसमें नेगेटिव मार्किंग है?
👉 हां, हर गलत उत्तर पर 0.33 अंक काटे जाएंगे। इसलिए सोच-समझकर उत्तर देना ज़रूरी है।
Conclusion
UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 उनके लिए एक शानदार मौका है जो उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं। इस भर्ती में न तो इंटरव्यू होता है और न ही कोई फिजिकल टेस्ट, सिर्फ एक लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होता है। अगर आपने B.Ed किया है और आप टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो ये भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। सही रणनीति और समय पर तैयारी करके आप इस परीक्षा को जरूर क्रैक कर सकते हैं।
Also Read –
- BSF Tradesman Bharti 2025: 10वीं पास के लिए ₹69,100 सैलरी वाली सरकारी नौकरी, ऐसे करे आवेदन
- Khufiya Vibhag Bharti 2025 : 10वीं पास करे आवेदन, सैलरी ₹69,100 तक – ऐसे करें आवेदन
- Punjab Special Education Teacher Recruitment 2025 : प्राइमरी और TGT के लिए निकली नई भर्तियाँ
- Bihar Police Driver Vacancy 2025: 12वीं पास करें आवेदन, सैलरी मिलेगी ₹69,100/- तक!
- IB ACIO Recruitment 2025: 3,717 पदों पर भर्ती, ₹1.42 लाख सैलरी तक मिलेगी – अभी करें आवेदन