Last Updated on July 13, 2025 by Vijay More
MP में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। MPESB (मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) ने MP TET Varg 3 Notification 2025 जारी कर दिया है, जिसके तहत इस साल 18650 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आपने MP TET 2020 या 2024 पास किया है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है और परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 से किया जाएगा।
MP Teacher Vacancy 2025 – Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती का नाम | MP Teacher Vacancy 2025 |
पद का नाम | प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) |
कुल पद | 18650 |
विभाग | स्कूल शिक्षा विभाग – 10150 पद जनजातीय कार्य विभाग – 8500 पद |
भर्ती का माध्यम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
आवेदन की शुरुआत | 18 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 1 अगस्त 2025 |
फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि | 6 अगस्त 2025 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
परीक्षा प्रारंभ | 31 अगस्त 2025 से |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा के आधार पर |
जॉब लोकेशन | मध्य प्रदेश (MP) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.esb.mp.gov.in |
MP TET Varg 3 Recruitment 2025 – जरूरी तारीखें
ये तारीखें आपके लिए बेहद अहम हैं। MP TET Varg 3 के लिए आवेदन की शुरुआत जुलाई से हो रही है और परीक्षा अगस्त के अंत में होगी। नीचे सभी जरूरी डेट्स की पूरी लिस्ट देख सकते हैं:
इवेंट | तारीख |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | 11 जुलाई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 18 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 1 अगस्त 2025 |
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि | 6 अगस्त 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | अगस्त का चौथा सप्ताह (संभावित) |
परीक्षा शुरू | 31 अगस्त 2025 से |
MP Teacher Vacancy 2025 – विभागवार वैकेंसी डिटेल
MP TET Varg 3 Notification 2025 के अनुसार इस साल 18650 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती की जाएगी। यह वैकेंसी दो प्रमुख विभागों के अंतर्गत निकाली गई है — स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग। नीचे विभागवार पदों की जानकारी दी गई है:
विभाग का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
स्कूल शिक्षा विभाग | 10150 पद |
जनजातीय कार्य विभाग | 8500 पद |
कुल पद | 18650 पद |
अगर आप MP Teacher Bharti 2025 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि दोनों विभागों के लिए पात्रता समान है लेकिन पोस्टिंग अलग-अलग विभागों में की जाएगी।
MP TET Varg 3 Notification 2025 PDF – ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
MPESB ने MP Teacher Vacancy 2025 का विस्तृत नोटिफिकेशन 11 जुलाई 2025 को जारी किया है। इसमें सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं जैसे – कुल पद, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया।
अगर आप MP TET Varg 3 भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
MP Teacher Eligibility 2025 – योग्यता क्या चाहिए?
अगर आप MP Teacher Bharti 2025 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको कुछ जरूरी योग्यताओं को पूरा करना होगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ TET पास होना भी अनिवार्य है। नीचे हमने पूरी जानकारी साफ-साफ बता दी है:
जरूरी बात:
उम्मीदवारों ने MP TET 2020 या MP TET 2024 पास किया होना चाहिए (निर्धारित अंकों के साथ)।
शैक्षणिक योग्यता (किसी एक के अनुसार):
योग्यता का प्रकार | विवरण |
---|---|
12वीं + D.El.Ed | 50% अंकों के साथ 12वीं पास + 2 साल का D.El.Ed |
12वीं + D.El.Ed (NCTE) | 45% अंकों के साथ 12वीं + NCTE 2002 के अनुसार 2 साल का D.El.Ed |
12वीं + B.El.Ed | 50% अंकों के साथ 4 साल का B.El.Ed |
ग्रेजुएशन + D.El.Ed | कोई भी स्नातक डिग्री + 2 साल का D.El.Ed |
ग्रेजुएशन + B.Ed | 50% अंकों के साथ स्नातक + B.Ed डिग्री |
आरक्षण वर्ग को छूट:
SC / ST / OBC / PwD वर्ग के उम्मीदवारों को योग्यता में 5% अंकों की छूट दी जाएगी।
MP TET Varg 3 Application Fee 2025
अगर आप MP Teacher Bharti 2025 के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो फॉर्म भरने से पहले आपको निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड (Debit/Credit Card, Net Banking या UPI) से ही जमा किया जा सकता है।
नीचे कैटेगरी वाइज पूरी फीस डिटेल दी गई है:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य (General) | ₹500 |
MP के SC / ST / OBC / EWS / PwD उम्मीदवार | ₹250 |
MP Online कियोस्क शुल्क | ₹60 |
Registered Citizen शुल्क | ₹20 |
बैकलॉग उम्मीदवार | कोई शुल्क नहीं (Exempted) |
📝 नोट: अगर आप MP Online कियोस्क से आवेदन कर रहे हैं तो ₹60 अतिरिक्त देना होगा।
MP TET Varg 3 Exam Pattern 2025
जो उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनके लिए ये जानना ज़रूरी है कि परीक्षा किस तरह की होगी। MP TET Varg 3 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर ली जाएगी और इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे।
एग्जाम पैटर्न की मुख्य बातें:
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
प्रश्नों की संख्या | 150 |
कुल अंक | 150 |
समय अवधि | 2 घंटे |
निगेटिव मार्किंग | नहीं होगी |
विषय | चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पैडागॉजी भाषा – हिंदी / अंग्रेजी गणित पर्यावरण अध्ययन सामान्य ज्ञान | |
हर सवाल 1 अंक का होगा और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। परीक्षा में किसी भी प्रश्न के गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक (Negative Marking) नहीं दिया जाएगा — यानी बेझिझक जवाब दो।
MP TET Varg 3 Exam 2025 – परीक्षा शिफ्ट्स की जानकारी
MP TET Varg 3 Exam 2025 की शुरुआत 31 अगस्त 2025 से होने वाली है, और ये परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। हर दिन उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड में दिए गए शिफ्ट के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।
परीक्षा शिफ्ट और टाइमिंग:
शिफ्ट | रिपोर्टिंग टाइम | परीक्षा समय |
---|---|---|
🕘 पहली शिफ्ट | सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक | सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक |
🕒 दूसरी शिफ्ट | दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक | दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक |
📌 जरूरी सूचना:
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। लेट पहुंचने पर एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
MP TET Online Form 2025 Link
अगर आप MP Teacher Vacancy 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है — MP TET Varg 3 Online Form 2025 भरने की प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है।
आपको अपना फॉर्म भरने के लिए नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा:
🔹 आधिकारिक वेबसाइट: www.esb.mp.gov.in
👉 जैसे ही ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव होगा, हम यहीं पर डायरेक्ट लिंक भी अपडेट कर देंगे ताकि आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत न पड़े।
📌 महत्वपूर्ण: आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपने दस्तावेज तैयार रखें।
MP Teacher Vacancy 2025 – FAQs
1. MP Teacher Bharti 2025 में कितनी भर्तियां निकली हैं?
इस बार MP TET Varg 3 Notification के तहत कुल 18650 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें 10150 पद स्कूल शिक्षा विभाग के लिए और 8500 पद जनजातीय कार्य विभाग के लिए हैं।
2. MP TET Online Form 2025 कब से भरा जाएगा?
MP Teacher Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई 2025 से शुरू होगा और अंतिम तिथि 1 अगस्त 2025 रखी गई है। आवेदन www.esb.mp.gov.in वेबसाइट पर किया जाएगा।
3. MP Teacher Eligibility 2025 क्या है?
उम्मीदवार ने MP TET 2020 या 2024 पास किया होना चाहिए और उसके पास D.El.Ed या B.Ed जैसी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को 5% अंकों की छूट भी दी जाती है।
4. MP TET Varg 3 Exam 2025 का पैटर्न कैसा रहेगा?
परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन मोड में होगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। कुल समय 2 घंटे का होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
निष्कर्ष
अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो MP Teacher Vacancy 2025 आपके लिए एक शानदार मौका है। इस बार कुल 18650 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य – दोनों विभाग शामिल हैं। पात्रता, आवेदन तिथि और परीक्षा पैटर्न जैसी सभी जरूरी जानकारी नोटिफिकेशन में साफ-साफ दी गई है।
ऐसे में अगर आप योग्यता रखते हैं तो आवेदन की तारीख का इंतजार मत कीजिए, तैयारी शुरू कर दीजिए और 18 जुलाई 2025 से ऑनलाइन फॉर्म जरूर भरें। ये मौका आपके करियर की मजबूत शुरुआत बन सकता है।
Also Read –
- MP Police Bharti 2025: मुख्यमंत्री ने 21 हजार पदों की भर्ती पर किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा
- RML Nursing Officer Recruitment 2025: लखनऊ के RMLIMS में 422 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, वेतन और आवेदन तिथि
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 OUT! : 532 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी
- PPSC HDO Recruitment 2025: पंजाब में निकली 101 नई सरकारी नौकरियां, ₹44,900 वेतन के साथ जानें पूरी जानकारी
- MPPGCL Recruitment 2025: मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में 131 पदों पर भर्ती,