Last Updated on 2 months ago by Vijay More
DAV Recruitment Admit Card 2025-26 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह एडमिट कार्ड DAV College Managing Committee (DAVCMC) द्वारा TGT, PGT, PRT और Teaching / Non-Teaching पदों के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना DAV Staff Admit Card 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में आपको एक ही जगह पर साफ-साफ जानकारी मिलेगी एडमिट कार्ड डाउनलोड तरीका, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम पैटर्न और एग्जाम डे गाइडलाइंस।
Read Also – Bank of India Credit Officer Recruitment 2025: 514 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
DAV Recruitment Admit Card Download Link
DAV Recruitment Admit Card 2025-26 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है। उम्मीदवार davrecruit.davcmc.in पर जाकर Registered Mobile Number / Application Number और Password से लॉगिन करके अपना DAV Staff Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें और उसमें दी गई जानकारी जरूर जांच लें।
DAV Recruitment Exam Date 2026 – परीक्षा कब होगी?
DAV की ऑनलाइन CBT परीक्षा 5 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पूरी तरह Computer Based Test (CBT) मोड में होगी और अलग-अलग पदों के अनुसार शेड्यूल रहेगा।
DAV Exam Shift Timings 2026 – शिफ्ट टाइमिंग
DAV परीक्षा कुल तीन शिफ्ट में कराई जाएगी:
| शिफ्ट | रिपोर्टिंग टाइम | परीक्षा समय |
|---|---|---|
| Morning | सुबह 7:30 बजे | 8:30 से 10:00 |
| Afternoon | 10:30 बजे | 11:30 से 1:00 |
| Evening | 1:30 बजे | 2:30 से 4:00 |
ध्यान रखें, रिपोर्टिंग टाइम के बाद एंट्री बंद कर दी जाती है।
DAV Hall Ticket 2025-26 Download – कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके DAV Recruit Admit Card Download Link से अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें – davrecruit.davcmc.in
- “Select exam centre and download admit card” लिंक पर क्लिक करें
- Registered Mobile Number / Application Number और Password डालें
- स्क्रीन पर DAV Recruitment Admit Card 2025-26 दिखाई देगा
- PDF डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकालें
डाउनलोड करने के बाद नाम, फोटो, सिग्नेचर और एग्जाम सेंटर की जानकारी ध्यान से जांच लें।
DAV CBT Admit Card 2026 – एग्जाम डे के लिए जरूरी बातें
परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार को नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स साथ लाने अनिवार्य हैं:
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- DAV Recruitment Admit Card 2025-26 (Printed copy)
- एक हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल फोटो पहचान पत्र (Aadhaar / PAN / Voter ID / Driving License / Passport)
बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।
DAV Teaching and Non Teaching Exam Pattern 2025-26
DAV की Teaching और Non-Teaching भर्ती परीक्षा का पैटर्न simple और candidate-friendly रखा गया है, ताकि सभी पोस्ट के उम्मीदवार आराम से पेपर दे सकें। नीचे पूरा exam pattern आसान भाषा में समझ लो
परीक्षा का प्रकार
- परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में होगी
- सभी प्रश्न Objective Type (MCQ) होंगे
कुल प्रश्न और समय
- कुल प्रश्न: 55
- कुल समय: 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: ❌ नहीं (गलत जवाब पर कोई कटौती नहीं)
Section-Wise Exam Pattern
| पेपर | विषय | प्रश्न | समय |
|---|---|---|---|
| Paper 1 | Verbal & Non-Verbal Reasoning | 15 | 20 मिनट |
| Paper 2 | Main Subject (जिस पोस्ट के लिए आवेदन किया है) | 40 | 70 मिनट |
| Total | — | 55 | 90 मिनट |
Important Points (ध्यान देने लायक)
- Teaching aur Non-Teaching दोनों पोस्ट के लिए यही basic pattern रहेगा
- Main Subject वाला पेपर post-specific होगा
- Reasoning section sabhi candidates ke liye common रहेगा
- Time management बहुत important है, क्योंकि section wise time fix है
एग्जाम सेंटर में क्या ले जाना मना है?
DAV परीक्षा में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई चीजों पर प्रतिबंध है:
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, ब्लूटूथ
- बैग, पर्स, पाउच
- किताबें, नोट्स, कागज
- कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
- खाने-पीने की चीजें (डायबिटिक उम्मीदवारों को छोड़कर)
महत्वपूर्ण सलाह
- एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश पहले से पढ़ लें
- रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें
- शांत दिमाग से परीक्षा दें, क्योंकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है
निष्कर्ष
DAV Teaching और Non-Teaching परीक्षा 2025-26 का पैटर्न सीधा और आसान है। कुल 55 प्रश्न 90 मिनट में पूछे जाएंगे और नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए पूरे पेपर को सही तरीके से attempt करना फायदेमंद रहेगा।
अब जब DAV Recruitment Admit Card 2025-26 जारी हो चुका है, तो अपनी शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और सेंटर की जानकारी पहले से जांच लें और परीक्षा के दिन समय पर पहुंचें। सही तैयारी और शांत दिमाग से परीक्षा देने पर चयन की संभावना बेहतर रहेगी।

