Bihar Jeevika Admit Card 2025 Download Link और Exam Date Update

Bihar Jeevika Admit Card 2025 Out: डाउनलोड लिंक, एग्जाम डेट और पोस्ट-वाइज पूरा शेड्यूल

Last Updated on 4 months ago by Vijay More

Join WhatsApp Group
Join Now
Join Telegram Group
Join Now

Bihar Jeevika Admit Card 2025 अब ऑनलाइन जारी कर दिया गया है, और जिन उम्मीदवारों ने BRLPS की तरफ से निकली 2747 वैकेंसी के लिए आवेदन किया था, वो अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में आपकी एग्जाम डेट, रिपोर्टिंग टाइम, सेंटर एड्रेस जैसी सभी जरूरी जानकारी दी गई है.

BRLPS ने साफ कर दिया है कि Bihar Jeevika Exam 2025 की परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक चलेगी. इस बीच अलग-अलग पोस्ट के लिए CBT और टाइपिंग टेस्ट आयोजित होंगे.

Read Also – SAIL MT Recruitment 2025: 124 नई वैकेंसी, सैलरी ₹17 लाख तक, अभी देखें पूरा नोटिफिकेशन

Bihar Jeevika Admit Card 2025 – Highlights

ParticularDetails
OrganisationBihar Rural Livelihoods Promotion Society (BRLPS)
Post NameBlock Project Manager, Livelihood Specialist, Area Coordinator, Community Coordinator, Accountant, Office Assistant, Block IT Executive
Vacancies2747
Mode of Admit CardOnline
Admit Card Release Date13 नवंबर 2025
Exam Date19 नवंबर – 15 दिसंबर 2025
Login DetailsApplication number/login ID, DOB, Password
Qualifying MarksUR: 50%, EWS/BC/EBC: 45%, SC/ST: 40%
Selection ProcessCBT + Typing Test (कुछ पोस्टों के लिए) + Document Verification
Official Websitewww.brlps.in

Bihar Jeevika Exam Date 2025 – पोस्ट-वाइज शेड्यूल

Bihar Jeevika की परीक्षा अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से अलग तारीखों पर होगी. सभी उम्मीदवारों को अपनी सही exam date अपने एडमिट कार्ड में मिलेगी, लेकिन एक झटके में पूरा शेड्यूल ऐसे समझ लो—

पोस्ट-वाइज परीक्षा तिथियाँ:

  • Accountant – 19 नवंबर 2025 (बुधवार)
  • Livelihood Specialist – 21 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
  • Block Project Manager – 24 नवंबर 2025 (सोमवार)
  • Area Coordinator – 2 दिसंबर 2025 (मंगलवार)

बाकी अन्य पोस्टों की डेट्स भी एडमिट कार्ड में mention हैं, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि वो अपना Bihar Jeevika Admit Card 2025 ध्यान से चेक कर लें और उसी के अनुसार परीक्षा की तैयारी और यात्रा प्लान बना लें.

Bihar Jeevika Admit Card 2025 Download Link

Bihar Jeevika Admit Card 2025 अब आधिकारिक रूप से जारी हो चुका है, और जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वो अपना एडमिट कार्ड सीधे नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी एक साफ प्रिंट कॉपी निकाल लेना जरूरी है, क्योंकि परीक्षा के दिन Admit Card + Photo ID ले जाना अनिवार्य है.

Bihar Jeevika Admit Card 2025 Download Link (Active)

उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना Application Number / Login ID, Date of Birth और Password डालकर आसानी से अपना hall ticket डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar Jeevika Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

Admit Card download करना बिल्कुल आसान है. बस ये स्टेप्स फॉलो कर लो:

  1. BRLPS की वेबसाइट खोलो – www.brlps.in
  2. “Recruitment” या “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करो.
  3. “Bihar Jeevika Admit Card 2025” लिंक चुनो.
  4. अपना Application Number / Login ID, DOB और Password डालो.
  5. Login करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  6. डाउनलोड करके इसकी साफ प्रिंट कॉपी निकाल लो.

अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखे तो?

BRLPS ने हेल्पडेस्क भी दिया है, अगर कोई Misprint हो तो यहाँ संपर्क करो—

  • Help Desk Number: 022-61087524
  • Help Desk Email: recruitment@brlps.in
  • Office Address: Vidyut Bhawan, Annexe-II, Bailey Road, Patna, Bihar

एडमिट कार्ड पर कौन-कौन सी डिटेल्स होती हैं?

एडमिट कार्ड में आपको ये सारी जानकारी मिल जाएगी:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो और सिग्नेचर
  • एग्जाम डेट और टाइम
  • केंद्र पता (Exam Venue)
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • पोस्ट का नाम
  • एग्जाम डे इंस्ट्रक्शंस

Bihar Jeevika Exam Pattern 2025 (Post-wise)

1. Office Assistant & Block IT Executive

  • कुल मार्क्स: 70
  • 60 मार्क्स CBT + 10 मार्क्स Typing
  • Exam Duration: 70 मिनट
SubjectQuestions
Current Affairs07
Reasoning09
Quantitative Aptitude14
Subject Knowledge20
Computer Test10
Total60

Typing Test:

  • Hindi – 5 मार्क
  • English – 5 मार्क

2. बाकी सभी पोस्ट

  • कुल मार्क्स: 70
  • Exam Duration: 80 मिनट
SubjectQuestions
Current Affairs17
Reasoning09
Quantitative Aptitude14
Subject Knowledge20
Computer Test10
Total70

Bihar Jeevika Vacancy 2025 (Post-wise)

Post NameVacancies
Block Project Manager68
Livelihood Specialist235
Area Coordinator374
Accountant136
Office Assistant182
Community Coordinator1177
Block IT Executive534
Total2706

निष्कर्ष

साधारण शब्दों में कहें तो, Bihar Jeevika Admit Card 2025 जारी हो चुका है और अब सभी उम्मीदवार अपनी exam date देखकर अपनी तैयारी और travel plan सेट कर सकते हैं. एडमिट कार्ड साथ ले जाना और उस पर दी गई instructions follow करना बहुत जरूरी है.

Scroll to Top