Last Updated on 4 months ago by Vijay More
अगर आप SSC CHSL 2025 Exam देने जा रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Staff Selection Commission (SSC) ने पहली बार उम्मीदवारों को ये सुविधा दी है कि अब वे अपने SSC CHSL Slot Selection 2025 के तहत खुद अपनी exam city, exam date और shift चुन सकते हैं।
पहले ये फैसले SSC खुद लेता था, लेकिन इस बार सिस्टम पूरी तरह candidate-friendly बना दिया गया है।
ये slot selection प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को 28 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक) अपनी पसंद का slot चुनने का मौका मिलेगा।
Read Also – ONGC Apprentice Recruitment 2025: ओएनजीसी में 2743 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
SSC CHSL 2025 Slot Booking क्यों शुरू की गई?
कई सालों से छात्रों की ये शिकायत रहती थी कि उन्हें exam city बहुत दूर मिल जाती है या exam shift unfit होती है।
इसी परेशानी को देखते हुए SSC ने अब एक नया सिस्टम लागू किया है —
जहां उम्मीदवार खुद अपनी exam city, exam date और exam shift चुन सकते हैं।
इससे उन्हें मिलेगा:
- Travel में आसानी,
- Time management का फायदा,
- और एक ज्यादा पारदर्शी process।
यानी इस बार SSC CHSL Slot Booking 2025 के ज़रिए सब कुछ आपकी सुविधा के हिसाब से होगा।
SSC CHSL Slot Selection 2025 – जरूरी तिथियां
| क्रियाकलाप | तिथि |
|---|---|
| Slot Selection Portal Activation | 22 अक्टूबर 2025 |
| Slot चुनने की अंतिम तिथि | 28 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक) |
| City Intimation जारी | 3 नवंबर 2025 |
| Admit Card जारी होने की तिथि | परीक्षा से 3–4 दिन पहले |
| परीक्षा प्रारंभ तिथि | 12 नवंबर 2025 से |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.ssc.gov.in |
SSC CHSL Slot Booking 2025 – Step-by-Step पूरी प्रक्रिया
अगर आप अपना SSC CHSL 2025 Slot Selection करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपने Login ID और Password से लॉग-इन करें।
- “My Application” सेक्शन खोलें और “Select City, Exam Date & Shift” पर क्लिक करें।
- सिस्टम आपके आवेदन के समय चुने गए तीन शहरों की सूची दिखाएगा।
- “Get Slot Details” पर क्लिक करें, और जो भी available dates और shifts होंगी वो दिख जाएंगी।
- अगर किसी slot के सामने Green “Select” लिखा दिखे तो उसे चुनें।
- OTP verify करें और “Validate & Submit” बटन पर क्लिक करें।
- Final submission के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा, इसलिए ध्यान से selection करें।
SSC CHSL 2025 Slot Selection करते समय ध्यान रखें
- Slot selection window 28 अक्टूबर 2025 को रात 11 बजे बंद हो जाएगी।
- एक बार submit करने के बाद slot बदलना संभव नहीं होगा।
- अगर किसी city में seats भर जाती हैं, तो SSC नजदीकी शहर allot कर सकता है।
- जो उम्मीदवार slot select नहीं करते, उनके लिए SSC खुद exam centre allot करेगा।
- Regional language वाले papers के slots सीमित हैं — जल्दी चयन करें।
SSC CHSL City Intimation और Admit Card Release Date
3 नवंबर 2025 से उम्मीदवार अपने चुने हुए city aur shift details देख सकेंगे।
इसके बाद SSC CHSL Admit Card 2025 परीक्षा से लगभग 3–4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपनी city details check करें और Admit Card डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी verify करें।
निष्कर्ष
SSC CHSL Slot Selection 2025 एक ऐसा कदम है जो परीक्षा प्रक्रिया को और student-friendly और पारदर्शी बनाता है।
अब आपके पास अपनी सुविधा के हिसाब से exam city, date aur shift चुनने की पूरी आज़ादी है।
लेकिन ध्यान रखें —
एक बार slot चुनने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं होगा, इसलिए सोच-समझकर final submission करें।
और हां, अगर आपने अभी तक slot select नहीं किया है, तो 28 अक्टूबर 2025 से पहले जरूर कर लें।

