Last Updated on October 4, 2025 by Vijay More
अगर आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो RRB NTPC Exam 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका है। लेकिन इस exam में सफलता पाने का पहला कदम है – RRB NTPC Syllabus और Exam Pattern को detail में समझना।
हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन selection उन्हीं का होता है जिन्होंने syllabus को अच्छी तरह पढ़ा और smart strategy बनाई। इस syllabus में तीन subjects आते हैं – गणित, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान। इन तीनों को balance करके पढ़ना ही आपकी सफलता की कुंजी है।
इस article में हम आपको RRB NTPC Syllabus 2025 (Subject-wise), Exam Pattern, Topic-wise Weightage, Best Books और Preparation Tips सब कुछ detail में बताएँगे ताकि आपकी तैयारी सही दिशा में और मजबूत हो सके।
RRB NTPC Exam 2025 – Overview
अगर आप रेलवे की तैयारी कर रहे हैं तो RRB NTPC Exam 2025 आपके लिए एक बड़ा मौका है। इस परीक्षा का syllabus और exam pattern समझना बेहद ज़रूरी है ताकि तैयारी सही दिशा में हो सके।
नीचे हमने RRB NTPC Exam 2025 की मुख्य झलकियाँ (highlights) टेबल में दी हैं –
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा का नाम | RRB NTPC (Non-Technical Popular Categories) 2025 |
परीक्षा के विषय | सामान्य ज्ञान (GK & Current Affairs), गणित, रीजनिंग |
परीक्षा मोड | Online (CBT – Computer Based Test) |
चरण | CBT 1, CBT 2, CBAT/Typing Test, Document Verification, Medical |
प्रश्नों की संख्या | CBT 1 – 100 प्रश्न, CBT 2 – 120 प्रश्न |
अंक | CBT 1 – 100 अंक, CBT 2 – 120 अंक |
समयावधि | 90 मिनट |
नकारात्मक अंकन | 1/3 अंक प्रत्येक गलत उत्तर पर |
भाषा | 15 भाषाएँ |
कुल रिक्तियाँ | 8875 (आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार) |
RRB NTPC Exam Pattern 2025
रेलवे NTPC परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है – CBT 1 और CBT 2. इसके बाद कुछ विशेष पदों के लिए CBAT/Typing Test और अंत में Document Verification और Medical Test होता है।
इस परीक्षा में negative marking भी है, यानी अगर आप गलत उत्तर देते हैं तो 1/3 अंक काटे जाएंगे।
नीचे CBT 1 और CBT 2 का exam pattern detail में दिया गया है:
RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern 2025
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान (General Awareness) | 40 | 40 |
गणित (Mathematics) | 30 | 30 |
रीजनिंग और सामान्य बुद्धिमत्ता (General Intelligence & Reasoning) | 30 | 30 |
कुल | 100 | 100 |
- समय: 90 मिनट
- प्रश्न प्रकार: Objective (MCQ)
- Negative Marking: 1/3 अंक प्रत्येक गलत उत्तर पर
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern 2025
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान (General Awareness) | 50 | 50 |
गणित (Mathematics) | 35 | 35 |
रीजनिंग और सामान्य बुद्धिमत्ता (General Intelligence & Reasoning) | 35 | 35 |
कुल | 120 | 120 |
- समय: 90 मिनट
- प्रश्न प्रकार: Objective (MCQ)
- Negative Marking: 1/3 अंक प्रत्येक गलत उत्तर पर
अन्य चरण (CBT के बाद)
- CBAT (Computer Based Aptitude Test): केवल Station Master और Traffic Assistant जैसे पदों के लिए।
- Typing Skill Test: Junior Clerk, Accounts Clerk, Senior Clerk जैसी पोस्ट्स के लिए।
- Document Verification & Medical: अंतिम चयन से पहले जरूरी स्टेप।
RRB NTPC Syllabus 2025 (Subject-wise)
RRB NTPC Syllabus 2025 तीन मुख्य subjects में बँटा हुआ है –
- गणित (Mathematics)
- सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning)
- सामान्य ज्ञान (General Awareness & GK)
CBT 1 और CBT 2 दोनों का syllabus एक जैसा है, लेकिन प्रश्नों की संख्या और कठिनाई स्तर में फर्क रहता है। नीचे subject-wise पूरा syllabus दिया गया है:
1. RRB NTPC Mathematics Syllabus 2025
RRB NTPC Syllabus (Mathematics) उम्मीदवारों की संख्यात्मक क्षमता (Numerical Ability) और समस्या समाधान कौशल (Problem-Solving Skills) को जांचने के लिए बनाया गया है। इस सेक्शन में ज्यादातर सवाल Arithmetic और Basic Maths से पूछे जाते हैं।
गणित में शामिल मुख्य टॉपिक्स:
- संख्या पद्धति (Number System) – प्राकृतिक संख्याएँ, पूर्णांक, वास्तविक संख्याएँ आदि।
- दशमलव और भिन्न (Decimals & Fractions) – दशमलव पर आधारित सवाल, भिन्नों का जोड़-घटाव।
- ल.स. एवं म.स. (LCM & HCF) – गुणनखंड और महत्तम सामान्य विभाजक।
- अनुपात एवं समानुपात (Ratio & Proportion) – दो या अधिक संख्याओं के अनुपात से जुड़े प्रश्न।
- प्रतिशत (Percentage) – प्रतिशत बढ़ाना-घटाना, अंक प्रतिशत।
- औसत (Average) – संख्या/अंक/दैनिक जीवन से जुड़े औसत के प्रश्न।
- लाभ और हानि (Profit & Loss) – क्रय मूल्य, विक्रय मूल्य, छूट से जुड़े प्रश्न।
- साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज (Simple & Compound Interest) – ब्याज से जुड़े गणना आधारित प्रश्न।
- समय और कार्य (Time & Work) – मजदूर/पाइप-टंकी जैसे सवाल।
- समय और दूरी (Time & Distance) – गाड़ी, नाव-धारा आधारित प्रश्न।
- क्षेत्रमिति (Mensuration) – आयत, वर्ग, वृत्त, घन, गोला आदि का क्षेत्रफल व आयतन।
- बीजगणित (Elementary Algebra) – समीकरण (linear & quadratic) और basic algebraic identities।
- ज्यामिति एवं त्रिकोणमिति (Geometry & Trigonometry) – कोण, त्रिभुज, वृत्त, sine, cosine, tangent आधारित प्रश्न।
- सांख्यिकी (Elementary Statistics) – माध्य, माध्यिका, बहुलक से जुड़े प्रश्न।
- डाटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation – DI) – तालिका, ग्राफ़, चार्ट से डेटा पढ़ना और हल करना।
Preparation Tips
- गणित के प्रश्न fast और accurate हल करने के लिए tables (1–30), squares (1–50) और cubes (1–20) ज़रूर याद करें।
- Time & Work, Profit & Loss, Percentage और Simple Interest high-scoring topics हैं – इनपर extra focus करें।
- रोज़ाना कम से कम 10–15 questions practice करें ताकि calculation speed बनी रहे।
- Mock test और previous years papers solve करना मत भूलें।
3. RRB NTPC Reasoning Syllabus 2025
RRB NTPC Syllabus (Reasoning) का मकसद उम्मीदवारों की logical thinking, decision-making power और problem-solving skills को परखना है। इस सेक्शन को सही तरीके से prepare करने पर आप आसानी से अच्छे अंक ला सकते हैं क्योंकि इसमें ज्यादातर सवाल logic और practice पर आधारित होते हैं।
रीजनिंग में शामिल मुख्य टॉपिक्स:
- समानता और अंतर (Analogies, Similarities & Differences)
- संख्या और अक्षर श्रृंखला (Number & Alphabet Series)
- कोडिंग-डिकोडिंग (Coding-Decoding)
- गणितीय संचालन (Mathematical Operations)
- रिश्ते/रक्त संबंध (Blood Relations)
- सिलोज़िज़्म (Syllogism – Statement & Conclusion, Courses of Action)
- विश्लेषणात्मक तर्क (Analytical Reasoning)
- जम्बलिंग (Jumbling)
- वैन डायग्राम (Venn Diagrams)
- पज़ल्स (Puzzles)
- डेटा सफ़िशियंसी (Data Sufficiency)
- निर्णय लेना (Decision Making)
- नक्शे और ग्राफ की व्याख्या (Interpretation of Maps & Graphs)
Preparation Tips
- Reasoning में Puzzle, Coding-Decoding और Series high-weightage वाले topics हैं, इनपर regular practice करो।
- Blood Relation और Syllogism जैसे topics को Venn Diagram method से solve करने की आदत डालो – इससे accuracy बढ़ेगी।
- Time-bound practice करो, क्योंकि exam में reasoning questions easy दिखते हैं लेकिन समय ज्यादा खा जाते हैं।
- Previous years के papers देखने से आपको समझ आएगा कि कौन से questions बार-बार पूछे जाते हैं।
3. RRB NTPC General Awareness & GK Syllabus 2025
RRB NTPC Syllabus (General Awareness) exam का सबसे scoring part माना जाता है क्योंकि इसमें factual और current based questions आते हैं। इस section की खासियत ये है कि अगर आपने अच्छे से तैयारी की है तो बिना calculation समय गंवाए सीधे सही उत्तर दे सकते हैं।
सामान्य ज्ञान (General Awareness & GK) में शामिल मुख्य टॉपिक्स
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs – National & International)
- भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम (History of India & Freedom Struggle)
- भारतीय भूगोल एवं विश्व भूगोल (Geography – India & World)
- भारतीय राजनीति एवं शासन (Indian Polity & Constitution)
- भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
- सामान्य विज्ञान (General Science – Physics, Chemistry, Biology upto 10th level)
- भारत की कला, संस्कृति और साहित्य (Art & Culture, Indian Literature)
- भारतीय स्मारक और स्थल (Monuments & Places of India)
- प्रमुख वैज्ञानिक और तकनीकी विकास (Scientific & Technological Developments – Space, Nuclear, IT)
- संयुक्त राष्ट्र और अन्य विश्व संगठन (UN & Other International Organizations)
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environmental Issues & Ecology)
- कंप्यूटर की मूल बातें और एप्लिकेशन (Basics of Computers & Applications)
- भारतीय परिवहन प्रणाली (Transport Systems in India)
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व (Famous Personalities of India & World)
- सरकारी योजनाएँ और कार्यक्रम (Flagship Government Schemes)
- सार्वजनिक उपक्रम और सरकारी संगठन (Important PSUs & Govt. Organisations)
- वनस्पति और जीव-जंतु (Flora & Fauna of India)
- स्थिर सामान्य ज्ञान (Static GK – Books, Capitals, National Parks, Rivers आदि)
Preparation Tips
- इस section में Current Affairs (पिछले 6–8 महीने) और General Science से सबसे ज्यादा सवाल आते हैं।
- Static GK को याद रखने के लिए short notes और flash cards बनाएं।
- Newspaper और monthly current affairs magazine पढ़ना आपकी तैयारी को मजबूत बनाएगा।
- Government schemes और Indian Economy पर खास ध्यान दें क्योंकि Railway exam में इनसे सवाल बार-बार पूछे जाते हैं।
RRB NTPC Syllabus – Topic-wise Weightage 2025
RRB NTPC exam में सिर्फ syllabus जान लेना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी समझना ज़रूरी है कि किस topic से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं। इससे आपको preparation में सही दिशा मिलेगी और आप high-weightage topics पर ज़्यादा focus कर पाएंगे।
नीचे subject-wise RRB NTPC Syllabus – Topic-wise Weightage दिया गया है (पिछले वर्षों के papers के आधार पर):
Mathematics – Topic-wise Weightage
टॉपिक | CBT 1 (प्रश्नों की संख्या) | CBT 2 (प्रश्नों की संख्या) |
---|---|---|
संख्या पद्धति (Number System) | 3–4 | 4–5 |
सरलीकरण (Simplification) | 2–3 | 3–4 |
दशमलव एवं भिन्न (Decimals & Fractions) | 1–2 | 2–3 |
ल.स. एवं म.स. (LCM & HCF) | 1–2 | 2–3 |
अनुपात एवं समानुपात (Ratio & Proportion) | 2–3 | 3–4 |
प्रतिशत (Percentage) | 2–3 | 3–4 |
क्षेत्रमिति (Mensuration) | 2–3 | 3–4 |
समय एवं कार्य (Time & Work) | 1–2 | 2–3 |
समय एवं दूरी (Time & Distance) | 1–2 | 2–3 |
साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज (SI & CI) | 2–3 | 3–4 |
लाभ और हानि (Profit & Loss) | 2–3 | 3–4 |
बीजगणित (Algebra) | 1–2 | 2–3 |
ज्यामिति एवं त्रिकोणमिति (Geometry & Trigonometry) | 1–2 | 2–3 |
सांख्यिकी (Statistics) | 1 | 1–2 |
डाटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation – DI) | 1 | 2–3 |
Maths में सबसे ज्यादा questions Arithmetic topics (जैसे प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-दूरी) से आते हैं। इसलिए इन्हें strong करना सबसे ज़रूरी है।
Reasoning – Topic-wise Weightage
टॉपिक | CBT 1 (प्रश्नों की संख्या) | CBT 2 (प्रश्नों की संख्या) |
---|---|---|
समानता एवं अंतर (Analogies) | 3–4 | 4–5 |
श्रृंखला (Number & Alphabet Series) | 2–3 | 3–4 |
कोडिंग-डिकोडिंग (Coding-Decoding) | 3–4 | 4–5 |
गणितीय संचालन (Mathematical Operations) | 2–3 | 3–4 |
रिश्ते (Blood Relations) | 1–2 | 2–3 |
सिलोज़िज़्म (Syllogism) | 1–2 | 2–3 |
पज़ल्स (Puzzles) | 2–3 | 3–4 |
विश्लेषणात्मक तर्क (Analytical Reasoning) | 2–3 | 3–4 |
वैन डायग्राम (Venn Diagrams) | 1–2 | 2–3 |
जम्बलिंग (Jumbling) | 1 | 1–2 |
स्टेटमेंट-निष्कर्ष (Statement-Conclusion) | 1–2 | 2–3 |
निर्णय लेना (Decision Making) | 1 | 1–2 |
नक्शा/ग्राफ व्याख्या (Map/Graph Interpretation) | 1 | 1–2 |
Reasoning में सबसे scoring topics हैं Coding-Decoding, Series और Puzzle। अगर daily practice करोगे तो accuracy आसानी से बढ़ जाएगी।
General Awareness (GK & GS) – Topic-wise Weightage
टॉपिक | CBT 1 (प्रश्नों की संख्या) | CBT 2 (प्रश्नों की संख्या) |
---|---|---|
करंट अफेयर्स (Current Affairs) | 10–12 | 12–15 |
भारत का इतिहास (History of India) | 5–6 | 6–8 |
भूगोल (Geography – India & World) | 3–4 | 4–5 |
भारतीय राजनीति (Indian Polity) | 2–3 | 3–4 |
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) | 2–3 | 3–4 |
सामान्य विज्ञान (General Science – Phy, Chem, Bio) | 7–8 | 8–10 |
कला एवं संस्कृति (Art & Culture) | 1–2 | 2–3 |
साहित्य (Indian Literature) | 1 | 1–2 |
स्मारक व स्थल (Monuments & Places) | 1 | 1–2 |
वैज्ञानिक व तकनीकी विकास (Science & Tech) | 2–3 | 3–4 |
पर्यावरण मुद्दे (Environment Issues) | 1 | 1–2 |
कंप्यूटर बेसिक्स (Basics of Computers) | 2–3 | 3–4 |
प्रसिद्ध व्यक्तित्व (Famous Personalities) | 1–2 | 2–3 |
स्थिर सामान्य ज्ञान (Static GK) | 5–7 | 7–9 |
GK section में सबसे ज्यादा weightage Current Affairs और General Science का है। इसलिए रोज़ाना newspaper, monthly current affairs और NCERT science की basics revise करना बहुत ज़रूरी है।
इस तरह अगर आप RRB NTPC Syllabus – Topic-wise Weightage समझकर तैयारी करते हो तो आपकी smart preparation होगी और high-scoring topics से आसानी से अच्छे अंक मिलेंगे।
RRB NTPC Syllabus PDF Download 2025
अगर आप अपनी तैयारी को सही दिशा में ले जाना चाहते हैं, तो RRB NTPC Syllabus PDF आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी। PDF format में syllabus होने से आप इसे कहीं भी और कभी भी पढ़ सकते हैं, और बार-बार revise करना भी आसान हो जाता है।
Railway Recruitment Board (RRB) ने आधिकारिक तौर पर syllabus जारी किया है, जिसमें CBT 1 और CBT 2 दोनों के लिए विषयवार टॉपिक्स दिए गए हैं। Aspirants को चाहिए कि वो इस syllabus को ध्यान से पढ़ें और अपने study plan के हिसाब से तैयारी शुरू करें।
7. RRB NTPC Syllabus Books 2025 – Subject Wise Best Books
सिर्फ syllabus जानना ही काफी नहीं है, बल्कि सही books चुनना भी उतना ही ज़रूरी है। सही किताबें आपकी तैयारी को आसान और प्रभावी बना सकती हैं। नीचे subject-wise RRB NTPC Syllabus Books की लिस्ट दी गई है:
गणित (Mathematics) के लिए Best Books
- “Quantitative Aptitude” – R.S. Aggarwal
(Basics clear करने और practice के लिए सबसे भरोसेमंद किताब) - “Fast Track Objective Arithmetic” – Rajesh Verma
(Arithmetic topics जैसे प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-दूरी आदि के लिए) - NCERT गणित की किताबें (Class 6–10)
(Concepts clear करने के लिए सबसे बेहतर source)
Tip: Maths में speed सबसे important है, इसलिए daily practice set solve करें।
रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning) के लिए Best Books
- “A Modern Approach to Verbal & Non-Verbal Reasoning” – R.S. Aggarwal
(Almost सारे topics cover करती है, beginners के लिए perfect) - “Lucent’s Reasoning”
(Quick practice और short tricks के लिए) - Kiran’s Previous Year Reasoning Questions (Railway Exams)
(Exam pattern समझने और actual practice के लिए)
Reasoning में accuracy पर focus करें क्योंकि जल्दी-जल्दी solve करने में गलतियाँ हो सकती हैं।
सामान्य ज्ञान (General Awareness & GK) के लिए Best Books
- “Lucent’s General Knowledge”
(Static GK + History, Geography, Polity का सबसे अच्छा source) - “Manorama Yearbook”
(Current Affairs और general awareness के लिए useful) - Pratiyogita Darpan (Monthly Magazine)
(Current Affairs और Govt Schemes को cover करने के लिए) - NCERT Books (Class 6–10 – Science & Social Science)
(General Science और basics के लिए सबसे अच्छा option)Tip: GK में Current Affairs + Science पर ज़्यादा ध्यान दें क्योंकि इनसे सबसे ज्यादा questions आते हैं।
RRB NTPC Preparation Tips 2025
अगर आप RRB NTPC Exam 2025 में selection पाना चाहते हैं तो सिर्फ syllabus पढ़ना ही काफी नहीं है। सही strategy, smart planning और consistent practice ही आपको बाकी candidates से आगे ले जाएगी। नीचे दिए गए tips आपकी तैयारी को strong बनाएँगे:
1. Study Plan बनाएं और उसे Follow करें
- रोज़ाना का एक time-table fix करें – किस दिन कौन सा subject पढ़ना है।
- Difficult subjects को सुबह पढ़ें और आसान subjects को शाम में।
- Daily 6–7 घंटे की dedicated study काफी है अगर आप consistently follow करें।
2. Previous Year Papers और Mock Tests Solve करें
- पिछले 5 सालों के RRB NTPC papers जरूर solve करें।
- Online mock test देकर exam environment की practice करें।
- Mock test के बाद अपनी गलतियाँ analyze करें और weak topics पर दोबारा ध्यान दें।
3. High-Weightage Topics पर Focus करें
- Maths में: प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-दूरी, SI–CI
- Reasoning में: Coding-Decoding, Puzzle, Series
- GK में: Current Affairs और General Science
👉 इन topics से ज़्यादा questions आते हैं, इसलिए इनको perfect कर लो।
4. Notes बनाओ और Regular Revision करो
- Short notes बनाओ जैसे formulas, GK facts, current affairs highlights।
- Revision के बिना knowledge जल्दी भूल जाता है। इसलिए हर हफ्ते 1 दिन सिर्फ revision के लिए रखो।
5. Current Affairs को Daily Update करो
- Newspaper (जैसे The Hindu या Indian Express) या monthly magazine पढ़ें।
- Govt Schemes, Appointments, Awards और Sports news पर खास ध्यान दें।
- Daily 30 मिनट सिर्फ current affairs के लिए दें।
6. Speed और Accuracy पर Focus करो
- Exam में 90 मिनट में 100/120 questions करने होते हैं।
- इसलिए calculation fast करने की आदत डालें।
- Accuracy बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा practice sets हल करें।
7. Health और Mindset का ध्यान रखें
- Exam की तैयारी में health ignore मत करें।
- Healthy food खाएं और रोज़ कम से कम 15–20 मिनट exercise या walk करें।
- Positive mindset रखें – खुद को motivate करते रहें।
RRB NTPC में competition बहुत बड़ा है लेकिन अगर आप syllabus को समझकर smart strategy से तैयारी करते हैं, तो selection बिल्कुल possible है। Consistency और practice ही success की सबसे बड़ी key है।
FAQs
प्रश्न 1: RRB NTPC Syllabus 2025 में कौन-कौन से subjects शामिल हैं?
उत्तर: RRB NTPC Syllabus 2025 में तीन मुख्य subjects आते हैं – गणित (Mathematics), सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग (Reasoning) और सामान्य ज्ञान (General Awareness & GK)।
प्रश्न 2: क्या CBT 1 और CBT 2 का syllabus अलग है?
उत्तर: नहीं, CBT 1 और CBT 2 का syllabus एक जैसा है। फर्क सिर्फ प्रश्नों की संख्या और कठिनाई स्तर में होता है। CBT 1 में 100 प्रश्न होते हैं जबकि CBT 2 में 120 प्रश्न।
प्रश्न 3: RRB NTPC Exam में negative marking कितनी है?
उत्तर: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाते हैं। इसलिए guessing करने से बेहतर है कि वही प्रश्न attempt करें जिसमें आपको confidence है।
प्रश्न 4: RRB NTPC General Awareness में किस topic से सबसे ज्यादा प्रश्न आते हैं?
उत्तर: General Awareness section में सबसे ज्यादा प्रश्न Current Affairs और General Science से पूछे जाते हैं। इसके अलावा History, Polity और Static GK भी important हैं।
प्रश्न 5: RRB NTPC की तैयारी के लिए कौन-कौन सी best books हैं?
उत्तर:
- गणित के लिए – R.S. Aggarwal और Rajesh Verma की किताबें
- रीजनिंग के लिए – R.S. Aggarwal की Verbal & Non-Verbal Reasoning
- GK के लिए – Lucent GK और monthly current affairs magazines
Conclusion
RRB NTPC Syllabus 2025 को detail में समझना हर aspirant के लिए जरूरी है क्योंकि यही आपकी तैयारी की असली roadmap है। चाहे बात हो गणित की tricky problems की, reasoning की logical puzzles की या फिर GK के vast syllabus की – अगर आप हर subject को smart तरीके से पढ़ते हैं और high-weightage topics पर ज्यादा ध्यान देते हैं तो selection की राह आसान हो जाती है।
इस exam में competition बहुत बड़ा है, लेकिन सही study plan, regular practice, previous year papers, mock tests और daily current affairs update के साथ आप बाकी candidates से आगे निकल सकते हैं। याद रखिए – consistency और revision ही success की master key है।
अगर आप आज से ही disciplined तरीके से तैयारी शुरू करते हैं और रोज़ थोड़ा-थोड़ा progress करते हैं, तो RRB NTPC में selection बिल्कुल possible है। मेहनत और लगन के साथ syllabus को step-by-step cover करें और खुद पर विश्वास रखें।
Also Read –
- Bihar Police Fireman Vacancy 2025: 2075 नए पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, नोटिफिकेशन जल्द जारी
- DSSSB TGT Vacancy 2025 OUT!: 5346 TGT Teacher भर्ती, नोटिफिकेशन PDF, योग्यता, सैलरी और आवेदन तिथि
- Bihar Police Bharti 2025: 4128 पदों पर भर्ती, योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी
- Haryana WCD Recruitment 2025: हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग में 479 पदों पर भर्ती, आवेदन करें यहां
- DRDO Apprentice Recruitment 2025: 195 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया